हैदराबाद/अमरावती:
राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ (Rashtriya Patrakar Mahasangha – RPM) की आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना इकाइयों की संयुक्त बैठक गूगल मीट के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में 16 नवम्बर 2025 को अमरावती/गुंटूर और हैदराबाद में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय प्रेस दिवस समारोह की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक की मेजबानी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री धीरज कुमार ने की तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पबित्र मोहन समंतराय ने अध्यक्षता की।
बैठक में आंध्र प्रदेश राज्य संयोजक श्री पी. श्रीनिवास राव एवं तेलंगाना समन्वयक श्री बी. श्रीकांत लाल ने अपने-अपने राज्यों में कार्यक्रम आयोजन के प्रस्ताव प्रस्तुत किए।
वरिष्ठ सदस्य श्री के. कोटेश्वर राव शर्मा एवं श्री एस. श्रीनिवास प्रसाद ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
बैठक का समापन कार्यक्रम संयोजक श्री ताहिर अहमद द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
