कोलकाता, 26 अक्टूबर:
राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ (Rashtriya Patrakar Mahasangha) की पश्चिम बंगाल इकाई की राष्ट्रीय प्रेस दिवस समारोह की तैयारी बैठक गूगल मीट के माध्यम से सम्पन्न हुई। बैठक की मेजबानी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री धीरज कुमार ने की तथा अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पबित्र मोहन समंतराय ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 16 नवम्बर 2025 को राज्य स्तरीय राष्ट्रीय प्रेस दिवस समारोह का आयोजन कोलकाता प्रेस क्लब में भव्य रूप से किया जाएगा।
राज्य संयोजिका श्रीमती बोर्नाली विश्वास को कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई, ताकि इसे भव्य और सफल बनाया जा सके।
राष्ट्रीय मीडिया संयोजक श्री अभिजीत सेठ पूरे कार्यक्रम का समन्वय करेंगे।
क्षेत्रीय संयोजक श्री अजय चौधरी ने श्रीमती बोर्नाली विश्वास को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया, जबकि टीम खड़गपुर के सदस्य श्री अतिश कुमार बोस ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
बैठक का समापन राज्यभर में राष्ट्रीय प्रेस दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने के संकल्प के साथ हुआ।
